73वाँ गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान का हुआ आयोजन

कानपुर। श्री आदर्श कसौधन समाज सेवा समिति द्वारा रक्तदान शिविर का किया आयोजन 73 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर श्री आदर्श कसौधन समाज सेवा समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन आई एम ए हाल परेड में किया गया जिसमें कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया शिविर का उद्घाटन संस्था के संरक्षक मंडल व मुख्य पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रगान गीत के साथ किया गया वही कमेटी के अध्यक्ष कन्हैया लाला कसौधन ने बताया कि सभी पदाधिकारी कमेटी का उद्देश्य की जरूरतमंदों की सहायता करना किसी का अमूल्य जीवन बचाने के लिए रक्तदान करने का एक प्रयास करना है श्री आदर्श कसौधन समाज सेवा समिति के पदाधिकारी व सदस्यों ने करीब 30 यूनिट ब्लड डोनेट किया। संस्था ने रक्तदान दाताओं को रक्तदान वीर सम्मान प्रतीक चिन्ह प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया संस्था ने रक्त दाताओं के लिए फ्रूट जूस स्वल्पाहार की व्यवस्था भी कराई गई शिविर की संचालन संस्था के चिकित्सा प्रभारी डॉ बीके गुप्ता ने किया। इस मौके पर कन्हैया लाल एडवोकेट महामंत्री प्रसाद कसौधन कोषाध्यक्ष रामचंद्र कसौधन प्रचार मंत्री संजय कसौधन विजय कसौधन अनुपम कसौधन वीरेंद्र कसौधन विकास विशाल कसौधन विक्रम कसौधन पहलाद कसौधन राहुल कसौधन अमित कसौधन आशीष गुप्ता,आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *