कानपुर आज एमएमए जौहर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी ने गणतंत्र दिवस की 73 वीं वर्षगांठ के अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्र में ध्वाजारोहण किया।
जहां लोगो को गणतंत्र दिवस की मुबारकबाद दी और आज के दिन लागू भारतीय सविंधान को बचाने की गुहार लगाई सभी कार्यक्रमों में समाजिक कार्यकर्ता हयात ज़फर हाशमी का भव्य स्वागत किया गया लोगों ने हयात ज़फर हाशमी से कानपुर की कैन्ट या सीसामऊ विधानसभा से चुनाव लड़ने की अपील।
ध्वाजारोहण के उपरांत सभी कार्यक्रमों में राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज जरूरत है भारतीय संविधान की रक्षा के लिए आम जनमानस आगे आए जनता की उदासीनता की वजह से संविधान विरोधी ताकत को बल मिलता है हाशमी ने कहा कि इस बार भारत से मोहब्बत करनी वाली आवाम शत प्रतिशत मतदान कर भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करे वोट ही ऐसी ताकत है जिसकी बुनियाद पर आप अच्छे प्रत्याशी का चयन कर सकते हैं। ताकि आप अपने क्षेत्र, विधानसभा, शहर, प्रदेश व देश का विकास करा सकते हैं।
ध्वाजारोहण के सभी स्थानों पर आयोजकों द्वारा मिठाई वितरण की गयी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी, हाफिज़ मोहम्मद फैसल जाफरी, मुफ्ती हनीफ बरकाती, मुफ्ती साकिब अदीब मिस्बाही, मौलाना जहूर आलम, जावेद मोहम्मद खान, मोहम्मद ईशान, हाफिज़ वाहिद अली रज़वी, अबुल हसन, हाजी मोहम्मद नासिर, फैसल मंसूरी, हामिद खान, शहनावाज अन्सारी, मोहम्मद फरीद, रईस अन्सारी राजू, मोहम्मद शारिक मंत्री, मोहम्मद आसिफ कादरी, इदरीस अहमद, सैय्यद ज़ीशान अली, अज़ीज़ अहमद चिश्ती, सैय्यद सुहेल, मोहम्मद सुफियान, हाजी रियासत, मोईन अन्सारी आदि मौजूद रहे ।

2022-01-27
