◆ जिन क्षेत्रों की आबादी के अनुसार वहां वैक्सिनेशन कम हुआ है,उन क्षेत्रों की निगरानी समिति द्वारा घर घर सर्वे के कार्य मे रुचि नही ली जा रही है । उन क्षेत्रों की निगरानी समितियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए।
◆ निगरानी समिति वैक्सीनेशन से छूटे हुए लोगों की सूची तैयार करते हुए उसका माइक्रो प्लान बनाकर क्षेत्र के सम्भ्रान्त लोगो के साथ सूची शेयर कर, छुटे हुए लोगो को जागरूक करते हुए उनके क्षेत्रों में ही वैक्सिनेशन कराया गया।
◆ डा० जया सिंह /प्रभारी चिकित्सा अधिकारी किदवई नगर ,श्री देश दीपक वर्मा/ श्री राजेश कंचन नगर निगम श्रीमती मनीषा श्रीवास्तव , आस्था त्रिपाठी , लता मिश्रा ,बेसिक शिक्षा विभाग से ,श्रीमती तपेश्वरी अवस्थी आई०सी०डी०एस० से
◆ डा० शैला कुमारी चिकित्सा अधिकारी गोपाल नगर ,श्री शमशेर सिंह श्री विजय कुमार नगर निगमसे,सविता त्रिपाठी बेसिक शिक्षा विभाग से मीरा आई०सी०डी०एस० से
◆ श्री रिषभ (फार्मसिस्ट) नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरायमिता की टीम जिसमे श्री देवीदीन सफाई नायक/पयोवेक्षक नगर निगम विभाग से तथा तारा शर्मा ,प्रतिभा गुप्ता, कुसुम कुमार बेसिक शिक्षा विभाग सुमनलता आई०सी०डी०एस० से टीकाकरण कार्य में लगातार लापरवाही बरतने पर सभी निगरानी समिति के कर्मचारी /अधिकारी टीम का जनवरी माह का वेतन अग्रिम आदेशों तक आहरित न करने के निर्देश दिए |
उक्त निर्देश आज जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा ने किदवई नगर,बगाही तथा गुजैनी के वैक्सिनेशन सेंटरों का औचक निरीक्षणके दौरान दिए । जिलाधिकारी ने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आर0एन0 सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन क्षेत्रों में वैक्सिनेशन कम हो रहे है उन क्षेत्रों की निगरानी समितियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए, क्योंकि उनके द्वारा घर घर सर्वे के कार्य मे लापरवाही बरती जा रही है।आज बगाही क्षेत्र के निगरानी समिति के कार्य को देखा तथा निगरानी समिति टीम द्वारा केवल एक ही घर ले जा सकी जबकि क्षेत्र में वैक्सीनेशन से अभी अधिक लोग छूटे हुए हैं, टीम द्वारा सर्वे के कार्य मे रुचि नही ली जा रही है।
जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि समस्त निगरानी समितियों को सक्रिय होकर घर घर सर्वे कर छुटे हुए लोगो की सूची बनाकर, उसे स्थानीय सम्भान्त लोगो से शेयर कर तथा लोगो को जागरूक करते हुए उनके क्षेत्रों में ही वैक्सिनेशन सेंटरों का आयोजन कर, छुटे हुए लोगो का वैक्सिनेशन कराया जाए ।जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त MOIC अपनी अपनी निगरानी समिति के साथ बैठक कर उनके द्वारा किए जा रहे सर्वे के कार्यो की समीक्षा कर घर घर सर्वे से प्राप्त छुटे हुए लोगों की संख्या के अनुसार उनके क्षेत्रों में वैक्सीनेशन कैंपों का आयोजन करें। जिस दिन वैक्सीनेशन कैंप का उस क्षेत्र में आयोजन हो निगरानी समिति के सदस्य समस्त छूटे हुए लोगों को यह अवश्य बताए कि आज उनके क्षेत्र में वैक्सीनेशन कैंप लगा हैऔर उनको कैंप बुलाकर उनका वैक्सीनेशन अवश्य कराया जाए ।
निरीक्षण के दौरान अपर चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आर0 एन0 सिंह एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
