कानपुर ग्रामीण!
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस कर्मी सतर्क व शांति पूर्वक से चुनाव करवाने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है !
शिवराजपुर थाना अध्यक्ष योगेश कुमार सिंह बीएसएफ के जवान व पुलिस कर्मियों ने शिवराजपुर क्षेत्र के ग्राम सखरेज, हरनु, रवालालपुर, वीरामऊ आदि गांवों का भ्रमण कर ग्राम वासियों को शांति पूर्वक रुप से चुनाव संपन्न करने की अपील की।साथ ही चुनाव में गड़बड़ी करने पर किसी व्यक्ति को बक्शा नही जायेगा।
इसी दौरान क्षेत्र के कई ग्राम प्रधानों ने बीएसएफ जवानों व पुलिसकर्मियों का माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर सम्मान किया।क्षेत्र के सखरेज ग्राम प्रधान ओम प्रकाश गुप्ता व कई गांवों के प्रधानों ने मिलकर पुलिस कर्मियों का स्वागत सम्मान किया।
गांव भ्रमण के दौरान थाना अध्यक्ष योगेश कुमार सिंह, एस आई अलख निरंजन,एसआई कुमार सौरभ, एसआई अतुल यादव, हेड कांस्टेबल रामबीर,सिपाही विशाल,धर्मेंद्र, सोनू चाहर सहित पुलिस कर्मी व आईटीबीपी के जवान भी मौजूद रहे।

2022-01-27
