कानपुर देहात- 2022 विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने नामांकन और मतदान की तिथि तीसरे चरण में होने के लिए निर्धारित कर दी है जिसको लेकर अब नामांकन प्रक्रिया तेजी से जोर पकड़ती जा रही है जहां एक और नामांकन के पहले दिन यानी कि 25 तारीख को जनपद में मात्र 31 फार्म बिके थे तो वही आज जनपद से पहला नामांकन कर समाजवादी पार्टी ने अपना नाम पहले दर्ज करा लिया।
राजनीतिक उठापटक और कशमकश के चलते जहाँ राजनीतिक दल जनपद की 4 विधानसभाओं में अभी तक कुछ प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं कर पाई है तो वहीं समाजवादी पार्टी भी अभी इन चार विधानसभाओं में से एक विधानसभा सिकन्दरा के लिए अपने प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं कर सकी नामांकन की बात करें तो जनपद से समाजवादी पार्टी के कमलेश दिवाकर ने अपना पहला नामांकन पर्चा भर कर नामांकन की इस दौड़ में अपने आप को अव्वल दर्ज करा लिया है, वही नामांकन के दौरान कोविड-19 प्रोटोकोल का सपा प्रत्याशी ने पूरी तरीके से ख्याल रखा, वही समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी कमलेश दिवाकर ने मीडिया से मुखातिब होकर कहा कि समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत से 10 मार्च को उत्तर प्रदेश के सिंहासन पर विराजमान होने जा रही है उन्होंने बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि योगी बाबा ने विकास के नाम पर कुछ भी नहीं किया है ना तो दवा मिली है और ना ही इलाज ना शिक्षा रही और ना ही विकास समाजवादी पार्टी ने तमाम विकास करें हैं और विकास की तर्ज पर वह आगे भी काम करेगी।

2022-01-28
