कानपुर के थाना रेल बाजार अंतर्गत बीते 24 जनवरी को कैंट के जंगल में 36 वर्षीय युवक मोहम्मद सफीक की बॉडी मिली थी जिसके सर पर गंभीर चोटें थी पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया जानकारी देते हुए डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया कि 24 जनवरी को ई रिक्शा चालक की बॉडी मिली थी जिसमें रेल बाजार पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम जांच कर रही थी और इसमें तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है पकड़े गए आरोपियों मुन्ना नसीम और जमील हैं इनके पास से जानकारी में उन्होंने बताया कि सफीक से इनका लेन-देन का विवाद चल रहा था इन लोगों ने उसके साथ शराब पी और फिर उसकी हत्या कर अपना फोन स्विच ऑफ कर फरार होने की फिराक में थे तो उनको पुलिस ने सीओडी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें जेल भेज रही है l
2022-01-28
