गंगा में केक काटकर पार्टी मुखिया का जन्मदिन किया सेलिब्रेट

गंगा मैया अमर रहे ” के उदघोष के बीच हुआ हैप्पी बर्थ डे टू यू अखिलेश , बीच गंगा में केक काटकर पार्टी मुखिया का जन्मदिन किया सेलिब्रेट

अभी तक आपने ट्रेन , हवाई जहाज , और विभिन्न तरीकों से लोगो को सेलिब्रेशन करते देखा या सुना होगा । लेकिन कानपुर में समाजवादी पार्टी के नेताओ ने कुछ निराले ढंग से अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया । नेताओ ने गंगा की बीच धारा में अखिलेश यादव का जन्म दिन मनाया। कनपुरिया सपाइयों ने उत्साह की सीमा पार करते हुए नाव में केक काटकर अनोखे अंदाज से जन्मदिन मनाकर अपनी खुशी का इजहार किया । ” गंगा मैया अमर रहे ” के उदघोष के बीच हैप्पी बर्थ डे टू यू अखिलेश बोलकर पार्टी मुखिया के प्रति अपनी अटूट आस्था का प्रदर्शन किया । क्रांतिकारियों की ऐतिहासिक स्थली नानाराव घाट पर बीच गंगा में विचरण कर रही नाव के नीचे कल कल करते हुए पवित्र गंगा का जल पूरे वेग प्रवाहित था तो नाव के ऊपर हवा में सपा के झंडे लहरा रहे थे । पूर्व मुख्यमंत्री की फोटो पर तिलक करने के साथ ही अन्य रश्में भी अदा की गयी । पार्टी के वरिष्ठ सचिव टील्लू जायसवाल की अगुवाई में अखिलेश यादव के दीर्घायु की कार्यकर्ताओ ने प्रार्थना भी की । सपा नेता के मुताबिक माँ गंगा की गोद मे आकर अखिलेश जी का जन्मदिन केक इसलिए काटा की कानपुर की पहचान गंगा से है । मॉ गंगा के आशीर्वाद से 2022 में सपा सरकार बनने जा रही और माननीय अखिलेश जी फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *