5 घरों को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया

कानपुर

कानपुर के बजरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत देर रात चोरों ने 5 घरों को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। मामला पुराना सीसामाऊ इलाके का है। जहां अज्ञात चोरों ने घर का कीमती सामान समेत लाखो की चोरी को अंजाम दिया। वही इसमें एक बंद घर में चोरों ने चोरी के साथ ही आग भी लगा दी। ये घर नोएडा की निजी कम्पनी में कार्यरत विजय का है। वही मामले में सूचना मिलने के बाद बजरिया थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुँच कर जांच शुरू कर दी है। एसीपी सीसामाऊ निशांक शर्मा का कहना है कि चोरी की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर जांच के लिए गयी थी। फिलहाल पीड़ित पक्ष की तरफ से अब तक चोरी हुए माल की लिखित डीटेल नही मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *