नोडल अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुयी

कानपुर नगर दिनांक 28 जनवरी, 2022
अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, कानपुर नगर, श्री दयानन्द प्रसाद कि अध्यक्षता में जनपद कानपुर नगर के विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के समस्त प्रभारी/नोडल अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुयी। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 में जनपद कानपुर नगर में दिनांक 20 फरवरी, 2022 (दिन रविवार) को मतदान निर्धारित है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन में आवश्यक सेवाओं में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पोस्टल वैलट के माध्यम से मतदान कराये जाने का विकल्प उपलब्ध है।
उन्होंने कहा कि समस्त प्रभारी/नोडल अधिकारी विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 में पोस्टल वैलट से मतदान कि लिये इच्छुक अधिकारियों/कर्मचारियों के फार्म-12 पर आवेदन प्राप्त करते हुये संकलित सूची को सचिव केडीए कानपुर नगर/प्रभारी नोडल अधिकारी-मतपत्र/डाक मतपत्र को उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराये।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर) श्री अतुल कुमार, सचिव केडीए कानपुर नगर/प्रभारी नोडल अधिकारी-मतपत्र/डाक मतपत्र, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कमल किशोर, रेलवे, पोस्ट ऑफिस, मेट्रो सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *