चौधरी वैकुण्ठ नाथ ने आज कानपुर प्रेसक्लब में वार्ता

कानपुर 29 जनवरी। जनता दल सैकुलर, उ0प्र0 के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी वैकुण्ठ नाथ ने आज कानपुर प्रेसक्लब में वार्ता करते हुए कहा कि उनकी पार्टी साम्प्रदायिक, जातिवादी ताक़तों को रोकने के लिए सपा सरकार को अपना सहयोग करेगी।
प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि हमने आपात बैठक करके यह निर्णय लिया है कि इस बार किसान विरोधी, अल्पसंख्यक विरोधी, नवजवान व गरीब विरोधी सरकार को सत्ता में आने से रोकने के लिए सपा का खुलकर साथ देंगे। वोट न कटें इसलिए यह पार्टी अपने प्रत्याशी भी नहीं खड़े कर रही है।
हमारा पूरा समर्थन सपा के लिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *