आर्यनगर विधान सभा मे श्री रामसेवा समिति ने भाजपा प्रत्याशी को जनसम्पर्क
कराया।
कानपुर 29 जनवरी जैसे जैसे मतदान कि तिथि निकट आ रही है चुनावी गतिविधियों तेज होने लगी है। इसी कड़ी में आज आर्य नगर विधान सभा क्षेत्र में श्री राम सेवा समिति ने भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी का जनसम्पर्क कराया।
पूर्व तय कार्यक्रम के अनुसार घसियारी मंडी चौराहा से भाजपा के प्रत्याशी ने जन संपर्क शुरू किया ,हरबंश मोहाल स्थित श्री राम सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनोज बाजपेयी ने फूल मालाओं से स्वागत किया इसके बाद सेना के कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी को मतदाताओं के घर घर ले जाकर मिलाने का सिलसिला शुरू किया ।अनेक स्थानों पर जनता एवम श्रीराम सेवा समिति द्वारा भाजपा प्रत्याशी का फूल माला से स्वागत किया धीरे धीरे जनसम्पर्क जुलूस का रूप लेने लगा। चुनाव आयोग की गाइड लाइन को मद्दे नजर रखते हुए गड़रिया मोहाल में जनसम्पर्क समाप्त कर दिया गया।
