आज आयुक्त/अध्यक्ष, कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने सीईओ/नगर आयुक्त, नगर निगम/कानपुर स्मार्ट सिटी, अपर नगर आयुक्त/एसीईओ, कानपुर स्मार्ट सिटी और कार्यदायी संस्था के साथ मोतीझील स्थित “कारगिल पार्क” का दौरा किया तथा पार्क के जीर्णोद्वार एवं आधुनिकीकरण” हेतु किये जा रहे कार्य की प्रगति की समीक्षा की।
इस पार्क में कुल 1.8 किमी0 का एक जॉगिंग ट्रैक होगा। यह जॉगिंग ट्रैक EPDM फ्लोर का जॉगिंग ट्रैक होगा, इसमें तीन सर्किट होंगे। पहला सर्किट फास्ट जॉगर के लिए, दूसरा सर्किट धीरे जागिंग करने वालो के लिए व तीसरा सर्किट वृद्ध आयु वर्ग के लिए होगा। इस पार्क में अलग-अलग AMBIENT लाइटिंग होगी, जिससे देर रात मे भी लोग को जागिंग का लुफ्त उठा सकेंगे।
इस पार्क में पाइप म्यूजिक की भी व्यवस्था होगी, जिससे मार्निंग वाकर वॉक करते भजन इत्यादि का लुफ्ठ उठा सकेंगे।
इस पार्क में जगह-जगह कुर्सियां और झूले इत्यादि लगाये जायेंगे, जिससे वाक के दौरान आराम करने हेतु इसका उपयोग किया जा सकेगा।
जॉगिंग ट्रैक के दोनों ओर नाली भी बनाये जायेगी, ताकि बरसात या धुलाई इत्यादि का गन्दा पानी ट्रैक पर जमा न हो सके।
संपूर्ण परिसर सीसीटीवी कैमरा एवं वाईफाई सुविधा से लैस होगाl
इस परियोजना की कुल लागत 4.30 करोड़ है जिसे आगामी 6 माह में पूर्ण कर लिया जाएगाl
इस परियोजना के लिए यूपी एथलेटिक एसोसिएशन को जॉगिंग ट्रैक के मानकों के लिए एडवाइजरी कमेटी नामित किया गया। आर्किटेक्चर ड्रॉइंग की वेटिंग के लिए एच0बी0टी0यू0 को नामित किया गया, जो समय-समय पर इसका परीक्षण करेगी।अमृत योजना के अन्तर्गत वर्ष 2016 में पार्क में स्थित दोनों झीलों को जोड़ने के लिए एक ब्रिज, फूड कोड, चिल्ड्रेन पार्क एवं रिवर फ्रन्ट बनाये जाने का कार्य प्रारम्भ हुआ था, जो काफी समय से रूका हुआ है। नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया कि वे इस सम्बन्ध में शासन स्तर पर अनुश्रवण करते हुए एक सप्ताह के अन्दर आयुक्त को रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि वर्तमान में पार्क में चल रहे कार्यों में कोई बाधा न आ सके और जल्द से पार्क का सम्पूर्ण जीर्णोद्वार हो सके।
इस सम्बन्ध में आयुक्त द्वारा 1 मार्च, 2022 को पुनः निरीक्षण कर कार्य प्रगति की समीक्षा की जायेगी। नगर आयुक्त/मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्मार्ट सिटी लि0 को निर्देशित किया गया कि पार्क में स्थित दोनों झीलों में से एक झील (जिसमें पानी नहीं है और उसमें शिल्ट व घास-फूस जमा है) की सफाई कराकर उसमें दूसरी झील की भांति ही पानी भरवाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाये।
पार्क में पीने की पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया कि वे इस सम्बन्ध में सामाजिक संस्थाओं से अनुरोध कर पार्क में 03 वाटर कूलर/आर0ओ0 स्थापित कराये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।निरीक्षण के दौरान ईपीसी ठेकेदार को निर्देशित किया गया कि वे पार्क में वाक के लिए आने वाले व्यक्तियों के लिए जगह-जगह पर बेंच का निर्माण करें और इनमें से कुछ बेंचों को कवर्ड भी करें, ताकि धूप या बारिश के मौसम में उसका इस्तेमाल किया जा सके। इस दौरान पार्क में ही संचालित चिल्ड्रेन पार्क को देखा और इसके संचालन एवं रख-रखाव की प्रशंसा की गयी। यह बच्चों के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र है। इस पार्क में रोजाना लगभग 200 तथा छुट्टियों के दिनों में लगभग 400 बच्चें घूमने आते हैं।नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया कि वे इसी क्रम में ही ABD एरिया में भी चिल्ड्रेन पार्क विकसित करने हेतु स्थल चिन्हित करते हुए प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करें।



2022-01-29
