आईपीएस असीम अरुण ने भाजपा की टिकट से कन्नौज सुरक्षित विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया

उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के मतदान के लिए मतदान प्रक्रिया के चौथे दिन पूर्व आईपीएस असीम अरुण ने भाजपा की टिकट से कन्नौज सुरक्षित विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया है. बता दें, कि तीसरे चरण के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है, जिसको लेकर राजनीतिक दल के प्रत्याशी पर्चा दाखिल करने में लगे हुए हैं.
असीम अरुण ने पुलिस विभाग से 8 जनवरी को VRS के लिए आवेदन किया था, जिसको विभाग ने 15 जनवरी को स्वीकृत किया. असीम अरुण 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. उन्होंने इसी चुनाव से राजनीति की शुरुआत की है. असीम को भाजपा ने कन्नौज सदर सीट से प्रत्याशी बनाया है.
डॉ. राम मनोहर लोहिया, मुलायम सिंह यादव से लेकर अखिलेश तक का राजनीतिक इतिहास कन्नौज से जुड़ा है. कन्नौज सीट सपा का गढ़ रही है. 2017 में जब पूरे प्रदेश में प्रचंड मोदी लहर थी, उस लहर में भी समाजवादी पार्टी के गढ़ कन्नौज विधानसभा सीट में भाजपा सेंध नहीं लगा पाई. इस सीट पर पिछले चार विधानसभा चुनावों से सपा का ही कब्जा है.
कन्नौज सदर सीट पर 2002 में पहली बार सपा ने जीत दर्ज की थी. तब से यहां पर सपा का ही वर्चस्व है. हालांकि 2002 से पहले यहां पर भाजपा काबिज थी. 1991 ,1993 और 1996 में तीन बार भाजपा ने परचम लहराया था l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *