भगवती सागर बैनर तले पुतला दहन किया

कानपुर – आगामी 2022 के चुनाव के चलते बीजेपी छोड़ सपा में शामिल हुए बिल्हौर विधायक भगवती सागर को घाटमपुर विधानसभा से प्रत्याशी चुने जाने के दौरान सपा कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा था,जिसके चलते आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओ ने नारेबाजी करते हुए भगवती सागर बैनर तले पुतला दहन किया,जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जानिए क्या है पूरा मामला

बताते चले कि आगामी विधानसभा चुनाव के चलते भाजपा छोड़ सपा में शामिल हुए बिल्हौर विधायक भगवती सागर को सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है,जहां स्थानीय विधायक न होने के कारण सपा कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी भी देखने को मिली थी.वही बीते दिनों घाटमपुर विधानसभा से लगभग आधा सैकड़ा कार्यकर्ताओ ने लखनऊ पहुचकर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम से मुलाकात कर अपना विरोध जाहिर किया था,साथ ही स्थानीय प्रत्यशी को टिकट देने की मांग की थी. वही शनिवार देर शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है,हालांकि ई टीवी भारत वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता. लेकिन सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है,कि कुछ युवक हाथो में तख्ती लिए हुए व मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतला दहन करते हुए दिखाई दे रहे है. वही वायरल वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

सपा प्रत्याशी भगवती सागर ने बताया यह

वही सपा प्रत्यशी भगवती सागर ने बताया कि वीडियो लगभग एक सप्ताह पुराना है,फिलहाल घाटमपुर विधानसभा में सपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई थी,जिसमे पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने फैसले का स्वागत करते हुए समर्थन देने का कार्य किया है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *