चिड़ियाघर में हो रहा कोविड 19 के नियमों का उल्लंघन

कानपुर

चिड़ियाघर में हो रहा कोविड 19 के नियमों का उल्लंघन

जू के अंदर लोग बिना मास्क के घूमते नजर आ रहे

बिना मास्क के लोगों को न तो कोई अधिकारी रोक रहा न ही जू का कोई कर्मचारी

एक तरफ जहाँ कोरोना अपने तेजी से पैर पसार रहा है , वहीं शहर में कुछ ऐसी भी जगह हैं जहाँ कोविड 19 के नियमों का जम कर उल्लघंन हो रहा है। जी हाँ हम बात कर रहे हैं कानपुर में स्थित ज़ू यानी चिड़ियाघर की। यहाँ पर घूमने आने वालों के लिए मास्क लगाना जरूरी नही है। ऐसा हम नही कह रहे, आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि किस तरह से चिड़ियाघर प्रशासन कोविड नियमों को तार तार करने में लगा है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जू में लोग बिना मास्क लगाए बेधड़क होकर घूम रहे हैं। न तो जू प्रशासन का कोई कर्मचारी इन्हें रोक रहा है और न ही कोई अधिकारी। आपको बताते चलें कि कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसके चलते सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। लेकिन जू में सरकारी आदेश का उल्लंघन साफ देखा जा सकता है। आप देख सकते हैं कि कैसे लोग बिना मास्क के चिड़ियाघर में घूमने का लुफ्त उठा रहे हैं। वही पूरे मामले पर जब चिड़ियाघर प्रशासन के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो वो लोग कैमरे से बचते नजर आए। अब देखना यह होगा कि कब चिड़ियाघर में मास्क लगाने पर अनिवार्यता दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *