प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर आर्य नगर विधानसभा का सम्पूर्ण विकास होगा
अमिताभ बाजपेई
कानपुर 30 जनवरी समाजवादी पार्टी आर्य नगर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्यासी अमिताभ बाजपेई ने क्षेत्र की जनता के साथ आज सर्व प्रथम गुरुतेग बहादुर गुरुद्वारा चौक में मत्था टेक कर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की इसके बाद पटकापुर, लक्ष्मीपुरवा, महेश्वरी मोहाल, रामदास मंदिर धनकुट्टी, चटाई मोहाल मनीराम बगिया गया प्रसाद लेन व अंत में परेड में व्यापक जनसंपर्क करके जनता से समाजवादी पार्टी को वोट देकर अपना आशिर्वाद देने की अपील की
जनसंपर्क के समय पटकापुर लक्ष्मीपुरा महेश्वरी मोहाल धनकुट्टी चटाई मोहाल मनीराम बगिया गया प्रसाद लेन परेड की जनता व् दुकानदारों ने विधायक अमिताभ बाजपेई को फूल माला पहना कर भव्य स्वागत व् अभिनन्दन किया इन क्षेत्र की महिलाओं ने विधायक जी की आरती उतार कर बलईयां लेकर तथा आशिर्वाद देकर विजयी होने की ईश्वर से प्रार्थना की
विधायक अमिताभ बाजपेई ने बताया की अगर आप लोगों ने दोबारा अपना आशिर्वाद दिया तो मैं पूरी विधानसभा का सम्पूर्ण विकास कराकर जनता को राहत प्रदान करूंगा जनसंपर्क के दौरान उमड़ते जनसैलाव ने यह साबित क्र दिया है की प्रदेश में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनकर माननीय अखिलेस यादव जी दोबारा मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे
गुरुद्वारे में मत्था टेकने के समय हरप्रीत सिंह बब्बर गगनदीप सिंह पटकापुर में विकास गुप्ता अभिषेक पांडे चेतन पांडे आकाश यादव लक्ष्मी पुरवा में वीरेंद्र प्रजापति रामू कुशवाहा बुद्ध सिंह सौरभ शुक्ला महेश्वरी मोहाल में महेश सिंह विक्की जयसवाल पुण्य जैन धनकुट्टी में सुशील तिवारी अनूप यादव अमित चौरसिया विसू यादव दिलीप शुक्ला कन्हैया शुक्ला चटाई मोहाल में राजन त्रिपाठी राजीव मल्होत्रा मयंक दीक्षित अमन खन्ना मनिराम बगिया में हर्ष नागवंशी पवन कनौजिया संतोष पांडे विकास कनौजिया परेड में अबू जैद इकबाल अहमद पप्पू हाजी अखलाक अहमद बबलू शाहजेबआदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे l

2022-01-30
