ग्राम प्रधान प्रतिमा देवी ने संचारी रोगों से जागरूकता के लिए रशोइयों को बाँटे पोस्टर
रूरा कानपुर देहात। अपने समाज को संचारी रोगों से बचाना हम सब की जिम्मेदारी है स्वच्छता हमें बीमारियों से बचाती है स्वच्छता पर किया गया दस रुपये का खर्च बीमारियों से नब्बे रुपये बचाता है उक्त बात सिठमरा गांव की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान प्रतिमा देवी ने जूनियर विद्यालय सिठमरा में रशोइयों को स्वच्छता के पोस्टर वितरित करते हुए
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक शनेन्द्र सिंह तोमर ने कहा किपानी लेने के लिए डण्डी वाले लोटे का प्रयोग करना चाहिए और मच्छरदानी में सोना चाहिए जिस घर में बीमारी लग जाती है वहाँ गरीबी का भी पदार्पण हो ही जाता है। स्वच्छ भारत मिशन के मास्टर ट्रेनर नवीन कुमार दीक्षित ने बताया कि संचारी रोंगो से बचाव के लिए नालियाँ साफ रहें,बरसात का पानी जमान होने दें रोगी के द्वारा उत्सर्जित गन्दगी को ढक दें और उसके बिस्तर कपड़ों का प्रयोग कतई न करें। प्रधान पति नरेन्द्र कुमार उर्फ पूतू भारती ने कहा कि भोजन से पूर्व और शौच के बाद हाथों को धोने की आदत हर बच्चे में डलवाएं इस अवसर पर रशोइया रामरोशनी कुसमा केशकली ने पोस्टर के सन्देश को हर घर तक पहुंचने की बात कही।
2021-07-01
