जिलाधिकारी अपडेट 31 जनवरी 2022 कानपुर नगर ।टाटमील चौराहे पर कल हुए इलेक्ट्रिक बस एक्सीडेंट से घायल लोगो की स्थिति जानने के लिए जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा ने रात्रि को हैलट अस्पताल पहुच कर घायलों की स्थिति जानी । सभी घायलों का बेहतर इलाज कराने हेतु मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को निर्देशित किया। घायलों को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो इसके लिए डॉक्टरों का एक पैनल बनाते हुए उनकी निगरानी में सभी घायल लोगो का इलाज कराने के निर्देश दिये । दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आपके साथ है। उन्होंने कहा कि सभी संभव सहायता करायी जाएगी। दुर्घटना हेतु ज़िम्मेदार के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।
2022-01-30
