विधायक अमिताभ बाजपेई ने पहुंच कर सभी मृतकों के परिवार को सांत्वना दी

दिनांक 31.01.2022 को,
कल बस दुर्घटना में 6 लोग मृत होने की सूचना प्राप्त हुई एवं अनेक लोगों की घायल होने की सूचना प्राप्त हुई। विधायक अमिताभ बाजपेई ने पहुंच कर सभी मृतकों के परिवार को सांत्वना दी, वहीं से जिलाधिकारी कानपुर नगर एवं कमिश्नर कानपुर मंडल से फोन पर बात करके मृतकों के परिवारों को मुआवजा दिए जाने और घायलों के उचित इलाज के साथ उचित मुआवजा एवं सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग को रखा, कमिश्नर से बात करके इस संबंध में मुख्यमंत्री को चिट्ठी जारी की।
प्रशासन मृतकों को 5 लाख मुआवजा एवं घायलों को 30 हजार रूपये पर देने को प्रशासन तैयार हुआ तब मौके स्थल से रवाना हुए।

विधायक अमिताभ बाजपेई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *