हमीरपुर में ससुराल आए युवक ने पत्नी से विवाद के बाद खुद को गोली से उड़ाया, स्वजन ने कही ये बात
Thu, 01 Jul 2021
हमीरपुर : ससुराल आए युवक ने पत्नी से विवाद के बाद खुद को गोली से उड़ाया, स्वजन ने कही ये बाततमंचा कहां से आया इस बारे में जानकारी न होने की बात कही
24 मई को ममिया ससुर के बेटे की शादी में शामिल होने को पत्नी सहित आया था। गुरुवार शाम पत्नी से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया। जिसके बाद उसने अपनी पत्नी ज्योति का मोबाइल फोन तोड़ दिया। इसके बाद तमंचे से खुद को गोली मार ली।
Akash Dwivedi
Thu, 01 Jul 2021
करीब डेढ़ माह पूर्व ससुराल आए युवक ने पत्नी से विवाद होने के बाद तमंचे से खुद को सिर के पिछले हिस्से में गोली मार ली। हालात गंभीर होने पर उसे कस्बा स्थित सीएचसी से जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हरदोई जनपद के चंदौली गांव निवासी मृतक करीब डेढ़ माह पूर्व दिल्ली से क्षेत्र के पहाड़ी भिटारी गांव अपनी ससुराल परिवार के साथ आया था।
हरदोई के चंदौली निवासी 32 वर्षीय हरिराम पुत्र राम प्रसाद प्रजापति अपनी ससुराल क्षेत्र के ग्राम पहाड़ी भिटारी में बीते 24 मई को ममिया ससुर के बेटे की शादी में शामिल होने को पत्नी सहित आया था। गुरुवार शाम पत्नी से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया। जिसके बाद उसने अपनी पत्नी ज्योति का मोबाइल फोन तोड़ दिया। इसके बाद तमंचे से खुद को गोली मार ली।
आनन फानन पत्नी ज्योति व साले वंशलाल ने घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पर ड्यूटी पर तैनात डॉ शरद विश्वकर्मा ने हालत गंभीर होने पर तुरंत जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन मौके पर कोई एंबुलेंस की व्यवस्था न होने व हालत गंभीर होने के चलते थाना प्रभारी उमापति मिश्रा ने अपनी गाड़ी से हमीरपुर जिला अस्पतला ले गए। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हरिराम ने की थी लव मैरिज : मृतक हरिराम के साले बलवंत ने बताया हरिराम प्रजापति ने उसकी बहन ज्योति अहिरवार से 8 वर्ष पूर्व कोर्ट मैरिज की थी। दोनों के पांच वर्ष की पुत्री व एक वर्ष का पुत्र है। यह दोनों परिवार सहित दिल्ली में रहकर मजदूरी करके जीवन यापन रहे थे। बताया कि बीते तीन दिनों से वापस जाने को लेकर उसका जीजा घरवालों से नाराज था। बिना खाना पीना खाए रोज शराब पी लेता था। बुधवार को विवाद में उसने घर में रखी कुर्सी तोड़ दी। वहीं गुरुवार शाम करीब 4:15 बजे वापस जाने को लेकर दोनों के बीच फिर झगड़ा हो गया। जिसके बाद यह घटना हो गई। वहीं तमंचा कहां से आया इस बारे में जानकारी न होने की बात कही है।
30 मिनट में पुलिस ने तय किया 50 किमी लंबा रास्ता : गोली लगने से घायल हुए हरिराम को मुस्करा सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किए जाने के बाद उसे बचाने के लिए थाना पुलिस ने बड़ी सक्रियता दिखाई। एंबुलेंस का इंतजार किए बिना थानाध्यक्ष उमापति मिश्रा उसे अपनी सरकारी गाड़ी में लादकर जिला अस्पताल लाए। गाड़ी चालक ने भी कस्बे से हमीरपुर तक की 50 किमी दूरी को 30 मिनट में पूरा किया, लेकिन पुलिस का सराहनीय प्रयास असफल साबित हुआ।
