नगर पालिका कालपी के सभासद हरिनारायण ने बसपा छोड़ सपा में हुये शामिल
कालपी – कालपी नगर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में बसपा नेता एंव नगर पालिका परिषद कालपी के सभासद हरिनारायण ने बसपा से नाता तोडते हुये समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नबाब सिंह यादव कार्यक्रम व्यवस्थापक समर सिंह गुड्डू व विधानसभा महासचिव सभासद श्याम सिंह यादव ने हरिनारायण का फूल मालाओं के साथ समाजवादी पार्टी मे शामिल करते हुये उनसे अपेक्षा की है कि वह संगठन को मजबूत करने का काम करेगे।
