3 दिन से लापता युवक का नाले मे मिला शव

कानपुर_गोविंद नगर थाना अंतर्गत दादा नगर फैक्ट्री एरिया चौकी क्षेत्र के दादा नगर चौराहे के पास गंदे नाले में युवक का शव पड़ा देखा गय

जिसकी जानकारी करने पर पता चला कि _37 वर्षीय युवक राघवेंद्र द्विवेदी (छोटू) दबौली वेस्ट मिश्रीलाल चौराहा के पास किराए का मकान लेकर अपनी पत्नी बबली व 2 साल की छोटी बेटी पार्थ संग रहता था वा मूल रूप से अतराहर रायबरेली का रहने वाला था जोकि 28 जून को सुबह 10:00 बजे अपने घर से काम ढूंढने की बात बोलकर निकला था और उसी दिन दोपहर लगभग 1:00 बजे बिठूर अपने पिता ओम प्रकाश द्विवेदी के पास गया था जिनसे वह 1000 रुपए लेकर कुछ ही देर बाद वहां से चला गया था जिसका गुरुवार 1 जुलाई को शाम गोविंद नगर थाना क्षेत्र के दादा नगर चौराहे के पास देसी शराब ठेके के सामने बह रहे लगभग 25 फीट गहरे गंदे नाले में पट अवस्था में उसका शव पड़ा देखा गया जिसे देख वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को उसकी सूचना दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

मृतक के पिता ओम प्रकाश द्विवेदी ने बताया की वह पावर हाउस से रिटायर्ड है और रिटायर्ड होने के कुछ समय बाद से ही वो परिवार और बच्चों से दूर बिठूर चिन्मय आश्रम में रहने लगे थे जिन्होंने आज दिनांक 1 जुलाई को बिठूर थाने में बेटे राघवेंद्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी जहां उनसे मिलने समधी रामसागर तिवारी भी दमाद के गुम हो जाने की खबर पाकर उनसे मिलने आए थे और मिलकर बेटी के पास दादा नगर उसके घर जा रहे थे जहां घर से कुछ ही दूरी पर उन्हें सड़क पर लोगों की काफी संख्या में भीड़ दिखाई दी जिसे देख वो भी वहां पर रुक गए जहां नाले में लाश मिलने की बात सुनकर उन्होंने भी उसे देखा और बेटी और समझी को बुलाकर उसकी पहचान कराई जिससे उसकी पहचान हो सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *