अखिलेश यादव का जन्मदिन कालपी में मनाया गया

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन कालपी में मनाया गया धूमधाम से

सपा जिलाध्यक्ष ने किया विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन
अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पत्रकारों का हुआ सम्मान

कालपी – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन कालपी नगर में धूमधाम से मनाया गया इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के सपा कार्यालय का उद्घाटन जिलाध्यक्ष द्वारा किया गया तथा केक काटकर अखिलेश यादव की दीर्घायु होने की कामना की गई तथा स्थानीय पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
गुरूवार की शाम हरीगंज स्थित समाजवादी पार्टी का नवनिर्मित विधानसभा क्षेत्र के कार्यालय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर व फीता काटकर जिलाध्यक्ष नबाब सिंह यादव जिला महासचिव जैनुल आब्दीन व विधानसभा अध्यक्ष विजय सिंह यादव तथा पूर्व ब्लाक प्रमुख एंव कालपी कार्यक्रम व्यवस्थापक समर सिंह चौहान गुड्डू महेवा व विधानसभा महासचिव श्याम सिंह यादव सभासद की गरिमामयी उपस्थित के बीच सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में किया गया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। यही नही सपा नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन यादगार बनाने के लिये लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के लोगों को सम्मानित किया गया तथा वहां मौजूद लोगों को मास्क,खीर व केक वितरित करते हुये अखिलेश यादव जिन्दाबाद के नारे लगाये गये।इस दौरान पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष नबाब सिंह यादव ने कहाकि हमने स्नातक का चुनांव जीता है हम आप लोगों के सहयोग से जिला पंचायत का चुनांव जीतेंगे तथा 2022 में जिले की तीनों विधानसभा चुनांव जीतने की बात कही। उन्होंने कहाकि जिले के प्रत्येक बूथ पर 20 नौजवानों की टीम तैयार है तथा बूथ अध्यक्ष तक राष्ट्रीय अध्यक्ष की फोटो भी पहुंचायी जा चुकी है। कार्यक्रम व्यवस्थापक पूर्व ब्लाक प्रमुख समर सिंह चौहान ने कहाकि पूरे विधानसभा की राजनैतिक गतिविधियों का संचालन इसी कार्यालय से होगा तथा कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निराकरण भी यही से होगा। विधानसभा महासचिव श्याम सिंह यादव सभासद ने कहाकि जिलाध्यक्ष जी के निर्देश पर जिले का पहला विधानसभा कार्यालय कालपी में खुला है। यह कार्यालय प्रतिदिन खुलेगा तथा लोगों की समस्याओं को सुना जायेगा।इस दौरान प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष अतर सिंह राठौर जिला महासचिव जैनुल आब्दीन,कल्लू यादव काशीखेड़ा,राम सिंह चतेला,योगेंद्र सिंह परिहार,विजय सिंह कुशवाहा निस्वा,गुड्डू अफजाल,राजकुमार बाल्मीकि, यूनुस खान,प्रशांत शुक्ला,पुष्पेंद्र सिंह,नीरज पाल,अजीत सिंह यादव,दीपू यादव,मृदुल,रुस्तम,आसिफ अख्तर,शाहनवाज सानू,उम्देश सिंह यादव,कृष्ण कुमार,कमल सिंह,पीयूष यादव,शिवलाल वर्मा,दिलीप यादव,महेश विश्वकर्मा,पूर्व सांसद की बहिन रूकमणीदेवी निषाद,गम्भीर कुठौन्द,कल्लू मस्तान आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *