पुलिस लाइन में शुक्रवार को वीकली परेड के दौरान पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने परेड की सलामी ली। सभी पुलिस कर्मियों से ड्रेस मेंटेन रखने को कहा। पुलिस आयुक्त ने लाइन में डायल 112 की गाड़ियों, मेस व बैरक का भी निरीक्षण कर उसकी साफ सफाई का पूरा ध्यान रखने का भी निर्देश दिया।