कानपुर। आज बिरहाना रोड तपेश्वरी मंदिर स्थित समाजसेवी किशन जयसवाल पूर्व पार्षद राजीव मल्होत्रा के नेतृत्व में बिरहाना रोड में आर्य नगर विधायक अमिताभ बाजपेई का जनता ने किया गया भव्य स्वागत। विधायक अमिताभ बाजपेई ने जनसंपर्क करने से पहले मां तपेश्वरी मंदिर में पहुँचकर पूजा अर्चना की उसके बाद जनता से जनसंपर्क कर समाजवादी पार्टी को वोट देने की अपील की।आर्य नगर विधानसभा क्षेत्र से यू तो बीजेपी,कांग्रेस,सपा,बसपा ने अपने प्रत्याशियों को उतारा है लेकिन आज हम बात कर रहे हैं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अमिताभ बाजपेई की। अमिताभ बाजपेई को आर्य नगर विधानसभा की जनता ने पिछले विधानसभा चुनाव में अपना विधायक चुना था जिसके बाद से ही आर्य नगर अमिताभ का कर्म क्षेत्र बन गया। मामला छोटा हो या बड़ा सुख हो या फिर दुःख हर जगह अमिताभ ने अपनी छाप छोड़ी है सिर्फ इतना ही नही विपक्ष में रहते हुये आमिताभ ने अपने क्षेत्र का तो सम्भव विकास किया ही जिसमे तमाम सारे मुद्दों को विधानसभा सभा सदन में उठाया जिसका सीधा सरोकार कानपुर की जनता से था पिछले 5 वर्षों में अमिताभ सड़कों पर संघर्ष करते दिखाई दिये जिसका नतीजा भी अब साफ़ दिखाई दे रहा है।
2022-02-06
