काम करना ऐसा कि पुलिस कमिश्नरेट का हो नाम : पुलिस आयुक्त चुनाव

ड्यूटी पर जा रहे पुलिस फोर्स को पुलिस आयुक्त ने किया ब्रीफ, अलीगढ़ और गाजियाबाद जनपद के लिए पुलिस फोर्स हुआ रवाना इस्पेक्टर, एसआई, कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल को किया गया रवाना

कानपुर-अपना टर्न आउट अच्छा रखें अपने शस्त्रों की सुरक्षा करें, कोई भी ऐसा आचरण ना करें जिससे खाकी की बदनामी हो वह कुछ प्रमुख बातें जो पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना ने पुलिस लाइन में कहीं, पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना ने कहा अनुशासन का पूरी तरह पालन करें ड्यूटी कार्ड को समय पर प्राप्त कर लें जो भी जिम्मेदारी दी जाए उसे पूरी तन्मयता से निभाए इस अवसर पर संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी, सहायक पुलिस आयुक्त आनंद कुलकर्णी, डीसीपी हेड क्वार्टर संजीव त्यागी, एडीसीपी बसंत लाल व अन्य अधिकारी मौजूद रहे कमिश्नरेट कानपुर से 159 निरीक्षक व उप निरीक्षक, 1562 हेड कांस्टेबल व कॉन्स्टेबल अलीगढ़ के लिए रवाना हुए इसके साथ ही 140 निरीक्षक व उपनिरीक्षक गाजियाबाद के लिए रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *