पुखरायां । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्यकर्तओं के साथ इंटर कॉलेज के मैदान में लगभग 30 पौधों का पौध रोपण किया गया
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक दिव्यांशु सिसौदिया के नेतृत्व में अपने कार्य कार्यकर्तओं के साथ इंटर कालेज के मैदान में किनारे किनारे गड्ढे खोदकर शीशम , पीपल , नीम , सागौन , चिल्ला आदि प्रकार पौध रोपण किया गया और पानी डालकर सींचा गया , वही पर जिला संयोजक ने कहा इन पौधों की सुरक्षा की जाएगी , क्योंकि जिससे पर्यावरण में सुधार होगा , वही कहा कि व्रक्ष हमे फलफूल के साथ ही जीवन दायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं , पुराणों में पौधों का महत्व बताया गया है, हर व्यक्ति को एक पौधा लगाना चाहिए , जिससे वातावरण स्वच्छ हो सके , धरती को हरा भरा बनाने में लोगों को सहयोग करना चाहिए । इस मौके पर लक्षय शुक्ला , आकाश तिवारी , पुष्पेंद्र पासवान , ऋषि तिवारी , अरुण कुमार , लल्लू यादव आदि लोग मौजूद रहे हैं।
2021-07-02
