गोविंद नगर मे महेश को पंजाबियों के जबर्दस्त समर्थन से भाजपाई गदगद

कानपुर।किदवई नगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी एवं निवर्तमान विधायक महेश त्रिवेदी ने शुक्रवार को कांग्रेसी प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक के इलाके पंजाबी बहुल गोबिन्द नगर में धुआंधार जनसंपर्क किया।प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कांग्रसी प्रत्याशी के घर के आसपास बडी संख्या में पुलिस बल तैनात कर रखा था।यहां महेश को लोगों ने हाथोंहाथ लिया और फूलमालाओं से उनका जबर्दस्त स्वागत किया।महिलाओं ने छज्जों सै खडे होकर उन पर फूल बरसाए।जनसंपर्क की शुरुआत पूर्व विधायक के निवास से मात्र 50 कदम की दूरी पर स्थित गुलाटी गेस्ट हाउस से पूर्वान्ह 11 बजे से हुई। जनसंपर्क से काफी पहले ही भाजपाई उक्त गेस्ट हाउस के बाहर इकट्ठा होना शुरू हो गए थे।पास ही कांग्रेसी प्रत्याशी का निवास होने से भाजपाई पूरे जोश मे दिखे।यहां प्रत्याशी महेश त्रिवेदी के पहुचते ही भाजपाइयों का जोश काफी हाई हो गया।भाजपाइयों ने इस जनसंपर्क को महाजनसंपर्क का नाम दिया था।इसी हिसाब से भाजपाइयों ने जबर्दस्त तैयारी भी की थी।मैने केवल जनता के दिलोदिमाग मे बैठे इस डर को दूर किया जिससे भाजपा का 15 साल से चला आ रहा सूखा खत्म हुआ।जनसंपर्क मे प्रमुख रुप से नवीन पंडित, प्रकाश वीर आर्य, सुनील कुमार नारंग, अजीत सिंह छाबड़ा, देवेंद्र सब्बरवाल,आभा द्विवेदी, सर्वेश सोनकर, शम्मी भल्ला, रणविजय सिंह राठौर, रोहन कपूर आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *