महिलाओं ने सपा गोविंद नगर प्रत्याशी का किया भव्य स्वागत

कानपुर, सपा गोविंद नगर प्रत्याशी सम्राट विकास यादव ने रतनलाल नगर, अपार्टमेंट विजय नगर धोबी घाट नई बस्ती प्रतापगंज दबौली दुर्गागंज आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क कर साइकिल का बटन दबाकर वोट देने की अपील की विकास सम्राट यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास का पहिया केवल अखिलेश यादव ही ला सकते हैं। 300 यूनिट बिजली फ्री, कन्या धन, वृद्धा पेंशन, बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा किया जिसको अखिलेश यादव पूरा करेंगे। जनसंपर्क दौरान विनोद पाल रोहित भारती गोविंद चौहान राहुल यादव, विजय यादव, मन्नत नजर, शेर सिंह यादव, मोहम्मद कलीम राजू, इत्यादि लोग मौजूद रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *