‘‘राष्ट्रीय लोक अदालत’’ के आयोजन की तैयारियों के संबंध में बैठक

कानपुर नगर दिनांक 11फरवरी, 2022
जनपद न्यायधीश मा0 श्री मयंक कुमार जैन की अध्यक्षता में आगामी 12 मार्च, 2022 को आयोजित की जाने वाली ‘‘राष्ट्रीय लोक अदालत’’ के आयोजन की तैयारियों के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया जाये जिससे कि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने निर्देश दिये कि राष्ट्रीय लोक अदालत में स्टाम्प वादों के निस्तारण हेतु पूरी तैयारी कर ली जाये, चकबन्दी मामलों, राजस्व, आबकारी अधिनियम प्रकरण, एस0सी0/एस0टी एक्ट सहायता प्रकरण, ओ0टी0एस0 स्कीम से सम्बन्धित प्रकरण, चिकित्सा विभाग के सहायता सम्बन्धी प्रकरण, नगर निगम के विभिन्न मामलों तथा श्रम विभाग से सम्बन्धित प्रकरणों आदि की सूची तैयार करते हुये अधिक से अधिक वादों/प्रकरणों को लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण किये जाने की व्यवस्था की जाये। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर प्रि-लिटीगेशन के मामले, पारिवारिक वादों के प्रकरणों तथा वन विभाग के मामलों की भी सूची तैयार करते हुये आगामी 12 मार्च, 2022 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों/वादों का निस्तारण कराया जाये।
उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु सभी थानों, तहसील एवं ब्लाक स्तर में लोगों को जानकारी दिये जाने हेतु पम्पलेट का वितरण कराने के निर्देश दिये। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंको से सम्बन्धित मामलों का निस्तारण भी किया जायेगा। बैठक में जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती नेहा शर्मा, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहित अपर जिला अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *