द्वितीय मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण में 53 रहे अनुपस्थित

कानपुर देहात 11 फरवरी 2022

विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी/कार्मिक प्रशिक्षण सौम्या पाण्डेय के मार्गदर्शन में मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण अकबरपुर महाविद्यालय अकबरपुर में दिनांक 08.02.2022 से 13.02.2022 तक प्रदान किया जा रहा है। आज दिनांक 11.02.2022 को प्रथम व द्वितीय पाली में 624-624 मतदान अधिकारी के सापेक्ष कुल 53 मतदान अधिकारी प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे। उक्त अनुपस्थित मतदान अधिकारी को निर्देशित किया जाता है कि दिनांक 12.02.2022 को उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करें। संबंधित मतदान अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किया जाता है तो उनके विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 एवं भारतीय दंड संहिता के अध्याय 9ए में प्राविधानित विधान के अन्तर्गत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विधिक कार्यवाही के साथ-साथ विभागीय कार्यवाही हेतु संबंधित विभागाध्यक्ष को जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से पत्र प्रेषित कर दिया जायेगा जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित मतदान अधिकारी का होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *