छोटे महान्त जितेन्द्र दास जी दानपात्र से रुपये निकल रहे है

आज दिनांक 2 जुलाई पनकी हनुमान मंदिर में हुए कल की घटना को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस कमिश्नर श्रीमान असीम अरुण जी सेब मिलकर महामंडलेश्वर बडे महान्त श्री कृष्ण दास की तरफ से एक ज्ञापन दिया जिसमें कल की घटना का विवरण दिया व सी.सी.टी.वी फुटेज दिये जिसमें छोटे महान्त जितेन्द्र दास जी दानपात्र से रुपये निकल रहे है और इस घटना की जाचं की जाये व पंनकी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था एवं छोटे महान्त जितेंद्र दास व उनके सहयोगियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी हैं।
प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस कमिश्नर से महामंडलेश्वर बडे महान्त श्री कृष्ण दास जी की जान माल की सुरक्षा की जाये।और मन्दिर मे रिसिवर नियुक्त किया जाये।
मंडल में कहा कि कल की घटना संत समाज पनकी मंदिर एवं हिंदू धर्म में आस्था रखने वालों के मन में बहुत ठेस पहुंची है।
पुलिस कमिश्नर महोदय ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया है कि इस घटना की निष्पक्ष जांच करके जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी एवं पनकी थाना अध्यक्ष को फोन कर कहा जांच कर मुझे अवगत कराये

प्रतिनिधि मंडल मे महामंडलेश्वर महन्त श्री कृष्ण दास जी महाराज, बाल योगी अरुण चैतन्य पूरी जी महाराज, उद्दितानंद जी महाराज, आशा देवी मंदिर महंत आशुतोष गिरी जी, मठ मंदिर समन्वय समिति से मनोज मिश्रा जी , ज्ञानेन्द्र विश्नोई जी, रामाकांत मिश्र, कुकू दुबे जी, गोरलाल राजपूत जी आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *