ककवन ब्लॉक के कसिगवां गाँव के ग्रामीणों के मतदान बहिष्कार का किया एलान

गाँव मे विकास कार्य न होने के चलते गाँव के लोगो ने मतदान बहिष्कार का एलान किया है ग्रामीणों का कहना है विकास नही तो वोट नही …कसिगवां गाँव की समस्या रही है यह महज 15 किलो मीटर दूर बिल्हौर तहसील पहुंचने के लिए उन्हें तकरीबन 35 किलोमीटर दूर सफर तय करना पड़ता है वजह यह है कि कई राजनैतिक दलों ने बिल्हौर से जोड़ने के लिए पुल बनवाने का वादा कई बार किया लेकिन यह वादा महज़ छलावा साबित हुआ इसके अतिरिक्त लोग वर्षो से खारा पानी पीने को मजबूर हैं सड़क के नाम पर भी कसिगवां गाँव के लोगो से महज वादा ही किया गया हैं विभिन्न समस्याओं से जूझते हुए कसिगवां गाँव के लोगो ने चुनाव बहिष्कार का एलान किया हैं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *