जनसंपर्क झूलेलाल मंदिर में दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त कर प्रारंभ किया

आज गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने अपना जनसंपर्क झूलेलाल मंदिर में दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त कर प्रारंभ किया झूलेलाल की असीम अनुकंपा से प्रत्याशी ने गुजैनी ए ब्लॉक में जनसंपर्क कर लोगों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विधायक ने बताया कि गुजैनी ए ब्लॉक बर्रा – 3, बर्रा – 5, में जनसंपर्क करके लोगों के बीच जाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का मौका मिला। इस बार जनता बहुत उत्साहित है और अपना समर्थन भी दे रही है।
विधायक ने बताया कि जगह जगह पर माताएं बहने टीका लगाकर पुष्प वर्षा करके एवं माला पहनाकर अपने प्रत्याशी का जोर शोर से स्वागत कर रही है।
उक्त जनसंपर्क रैली में मुख्य रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी, पार्षद दीपा द्विवेदी, पार्षद विधि राजपाल, मंडल अध्यक्ष नीरज गुप्ता, वीके ओमर, अनुराग अवस्थी, पिंटू अवस्थी, संदीप ठाकुर, विक्रांत चौहान, सुमित पावा, आदि लोग मौजूद रहे
विपिन दुबे विधानसभा कार्यालय प्रभारी
12/02/2022

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *