जमीअत उलमा शहर कानपुर द्वारा पटकापुर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई
कानपुर :- जमीअत उलमा शहर कानपुर द्वारा नगर अध्यक्ष डा. हलीमुल्लाह खां की सरपरस्ती व जमीअत उलमा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष मौलाना अमीनुल हक़ अब्दुल्लाह क़ासमी की निगरानी में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जमीअत उलमा वस्ती उत्तर प्रदेश के कोषाध्यक्ष मुफ्ती इज़हार मुकर्रम क़ासमी के नेतृत्व में मस्जिद नूर पटकापुर से नवाब साहब के अहाता, लारी पार्क और राम नारायण बाज़ार तक मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को आने वाली 20 फरवरी को अधिक से अधिक मतदान के अधिकार का प्रयोग करने के लिये जागरूक किया गया।
रैली का नेतृत्व कर रहे मुफ्ती इज़हार मुकर्रम क़ासमी ने बताया कि जमीअत उलमा के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों का पूरा प्रयास है कि आने वाली 20 फरवरी को हमारे शहर में शत् प्रतिशत लोग मतदान में भाग लें, उन्होंने मौजूद लोगों से कहा कि हम खुद भी वोट दें, इसके लिये दूसरों को भी प्रेरित करें। हमारा देश एक लोकतांत्रिक देश है, यहां हमारी बहुत बड़ी ताक़त वोट अर्थात मत देने का अधिकार है। हमारे लिये ज़रूरी है कि हम अपने मताधिकार का प्रयोग ज़रूर करें। इस अवसर पर मुफ्ती इज़हार मुकर्रम क़ासमी के साथ कार्यकारिणी सदस्य हाफिज़ मुहम्मद रेहान, मौलाना मुहम्मद ताहिर क़ासमी, हाफिज़ मुहम्मद शहनवाज़, मौलवी मुहम्मद तौक़ीर, मौलवी मुहम्मद सऊद, अनवर अली, शहज़ादे आलम, मुहम्मद बिलाल, मुहम्मद जुनैद, हाफिज़ अदनान, नजीबुर्रहमान, मुहम्मद निहाल के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
