बेटी का रिश्ता लेकर जा रहे पिता समेत दो की मौत

बेटी का रिश्ता लेकर जा रहे पिता समेत दो की मौत
कानपुर। शनिवार की दोपहर जिले के बिधनू थानाक्षेत्र में हुए एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक से जा रहे लोगों को कुचल दिया।
कोतवाली घाटमपुर के तेजपुर गांव निवासी कल्लू सिंह भदौरिया अपनी बेटी का रिश्ता तय करने के लिए कानपुर जा रहा था। साथ में बाइक से पड़ोसी गांव कठेठा निवासी रामभान सिंह भी था। जबकि, कुछ अन्य लोग दूसरी बाइकों में पीछे चल रहे थे।
जैसे ही वह लोग बिधनू थानाक्षेत्र के शंभुआ गांव के पास पहुंचे। तभी, ओवर ब्रिज के निकट सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में कल्लू सिंह और रामभान गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल सीएचसी बिधनू पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। लेकिन, रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना जैसे ही तेजपुर गांव पहुंची तो कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *