दिव्यांग मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में जुटी राष्ट्रीय विकलांग पार्टी

कल्याणपुर व आर्य नगर मे उतारे हैं प्रत्याशी

कानपुर,राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 50 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे है| कानपुर की कल्याणपुर व आर्य नगर से भी प्रत्याशी है| राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के कार्यकर्ता दिव्यांग व उनके परिवारो का वोट अपने पक्ष में करने के लिए डोर टू डोर जनसम्पर्क कर रहे है।
पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा की दिव्यांग मतदाताओं व उनके परिजनो को राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करे।
वीरेन्द्र कुमार ने कहा की दोनों विधानसभा कल्याणपुर व आर्य नगर में पांच से दस हजार दिव्यांग मतदाता हैं| उनको छड़ी चुनाव चिन्ह पर वोट देने के लिए आकर्षित करें।
उन्होंने सभी दिव्यांग मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में मतदान करने की अपील किया|
आज की बैठक में राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, प्रदेश प्रवक्ता अल्पना कुमारी, अरविंद सिंह, बैभव दीक्षित, गौरव कुमार,रामशंकर माली, रीता सरोज, मंजू गौतम, राम कुमार गुप्ता, मजहर नूर, रवी दीक्षित आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *