सैनिकों ने सपा कैंट प्रत्याशी को दिया समर्थन

कानपुर, समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रमेश यादव के नेतृत्व में गोकुल पार्क रामपुरम निकट हंस मंदिर सतबरी रोड पर सपा कैंट प्रत्याशी हसन रूमी का भव्य स्वागत किया गया! सभा में उपस्थित सैनिक सैनिक के परिवारों ने कैंट प्रत्याशी हसन रूमी प्रत्याशी को अपना समर्थन दिया! हसन रूमी ने कहा कि पहले जो सैनिक सरहदों पर शहीद हो जाते थे उनका शव परिवार को नहीं मिलता था लेकिन जब सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव रक्षा मंत्री बने इतिहास में पहली बार शहीदों के शव उनके परिवार को मिलने लगे जिससे वह उनका अंतिम संस्कार कर पाए जिसने सैनिकों की सहायता की वेतन को बढ़ाया परिवारों को नौकरी देने का काम किया मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है! इस दौरान नगर अध्यक्ष डा0इमरान पीके सिंह उर्फ अरविंद हरीश चंद्र मिंटू वीरेंद्र सिंह गोरेलाल चंद्रभानआर0के0यादव, एस वी सिंह, राम सिंह हाकिम सिंह ओशान सिह, वीरेंद्र कुमार यादव माता प्रसाद वीर सिंह डी पी सिंह ,ओम प्रकाश,जितेंद्र यादव, एस एस यादव, कैलाश पाल,राम पाल,अरुण यादव मनजीत सिंह,दीपक यादव, नीरज यादव डॉ एके यादव मोहसिन, इत्यादि लोग रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *