जश्ने गरीब नवाज़ व उर्स सरकार-ए-कलां मनाया गया

मस्जिद हसन हुसैन डबल स्टोरी सनिगवां कालोनी में जश्ने गरीब नवाज़ व उर्स सरकार-ए-कलां मनाया गया

कानपुर , इमाम-ए-अहल-ए-सुन्नत हज़रत सय्यद मो.मुख्तार अशरफ सरकार-ए-कलां र.अ. बहुत बड़े वली थे आप के मुरीदों में बड़ी बड़ी महान हस्तियाँ मौजूद हैं उक्त विचारों को मस्जिद हसन हुसैन डबल स्टोरी सनिगवां कालोनी में आल इंडिया ग़रीब नवाज़ कौन्सिल के तत्वाधान में आयोजित गरीब नवाज़ हफ्ता के १८ वें प्रोग्राम उर्स-ए-सरकारे कलां में कौन्सिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हज़रत (मौलना) मो. हाशिम अशरफ़ी इमाम ईदगाह गद्दियाना ने व्यक्त किये | उन्होंने कहा सिलसिला ए चिश्तिया की एक शाखा सिलसिला ए अशरफिया भी है जिस के संस्थापक हज़रत मखदूम अशरफ जहाँगीर समनानी हैं और इसी सिलसिले के एक बड़े सूफी बुज़ुर्ग सरकारे कलां हज़रत सय्यद मो.मुख्तार अशरफ अशरफ़ी उल जीलानी हैं हाफिज मोहम्मद अरशद अशरफी इमाम मस्जिद हसन हुसैन ने कहा बुजुर्गों से मुहब्बत करें उनका आदर एवं सम्मान करें और वोट ज़रूर डालें | इस से पूर्व जलसे का आरंभ कुरान ए पाक से मौलाना नवाज़ अहमद ने किया संचालन हाफिज नियाज़ अहमद अशरफ़ी ने किया हदया ए नात व मन्क़बत कारी मो.अहमद अशरफ़ी,हाफिज मोहम्मद मुश्ताक़ ने पेश किये सलातो सलाम और कोरोना से निजात मुल्क और आलम ए इस्लाम कि तरक्की व खुशहाली,अमनो अमान के लिए दुआएं कि गयीं तबर्रुक बाँटा गया इस अवसर पर प्रमुख रूप से हाफिज़ मिन्हाजुद्दीन कादरी,मौलाना महमूद हस्सान अलीमी,मौलाना कासिम अशरफी,शहज़ादे आलम,मोहम्मद जीशान,इदरीस खान,हयात खान,मेराज आलम,मास्टर अनवार सिद्दीकी,शकील अहमद,अंसार खान,शहज़ाद उर्फ़ राजू,हाजी हैदर अली,अहमद आदि उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *