निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

कानपुर, नवाबगंज स्थित गुरुद्वारा बाबा जी की रसोई के प्रबंधक सरदार मान सिंह बग्गा व कुलवंती कार्डियक सेंटर द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने सैकड़ों की तादात में निशुल्क अपना परीक्षण करवाया एवं इस अवसर का लाभ उठाया सरदार मान सिंह बग्गा द्वारा प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को निशुल्क भोजन की व्यवस्था भी कराई जाती है और साथ ही साथ शहर में कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे यह संकल्प हमेशा सरदार मान सिंह बग्गा जी का रहता है इसके अलावा सरदार मानसिंह बग्गा प्रतिदिन जरूरतमंद लोगों की हर जरूरत को पूरा किया जाता है की इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी नम्रता दुबे (एडवोकेट) करूणा सामाजिक उत्थान संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित रही एवं उजाला सिग्नस कुलवंती हॉस्पिटल के प्रमुख गणेश तिवारी राजेश कुमार दुबे आदि लोग मौजूद रहे आए हुए सभी चिकित्सकों को बाबा जी की रसोई के द्वारा भोजन कराया गया एवं जलपान की व्यवस्था भी कराई गई एवं नम्रता एडवोकेट के द्वारा सभी को पुष्प कुछ देकर स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *