एसडीएम ने पहुचकर नव सूत्रीय ज्ञापन लिया

पुखरायां । भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय आव्हान पर शुक्रवार को वरिष्ठ मण्डल उपाध्यक्ष रशीद अहमद आजाद ने छतेनी गांव के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया , उनके घर मे नजर बन्द कर दिया है । भोगनीपुर एसडीएम ने पहुचकर नव सूत्रीय ज्ञापन लिया गया , भोगनीपुर कोतवाली में धरना देकर कार्यकर्तओं ने ज्ञापन दिया ।
भारतीय किसानयूनियन के वरिष्ठ मण्डल उपाध्यक्ष रशीद अहमद आजाद ने बताया कि गाजीपुर वडार पर आंदोलन कारी किसानो के साथ कि गई मारपीट के विरोध में शुक्रवार को राष्ट्रीय आव्हान पर कई जगह धरना देकर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन दिया जाना था , जानकारी होने पर उनको घर मे ही पहले से एसडीएम के निर्देश पर नजर बन्द कर दिया गया । शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष रामबहादुर शर्मा , केलाशनाथ , मन्नूलाल , हनीफ , सुन्दर लाल ने पहुँचकर उनके साथ धरना दिया , जिसमे राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन कृषि कानूनों को वापस लिया जाए , आन्दोलन कारी किसानों पर लगाए गए मुकदमे वापस लिए जाए , जिन किसानों का गेहू नही तोल हुई है उनकी तोल कराई जाए , सहित नव सूत्रीय गया ज्ञापन राष्ट्रपति को सम्बोधित तैयार किया गया जिसे एसडीएम दिपाली भार्गब को दिया गया , और सीओ प्रभातकुमार के पहुचने उनको सौपा गया , वही भोगनीपुर कोतवाली में तहसील महासचिव के नेतृत्व में राजनारायण आदि कार्यकर्तओं ने धरना दिया , जहां पर नायब तहसीलदार मनीष द्विवेदी को ज्ञापन दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *