यूपी विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान 14 फरवरी से होने हैं तो वही तीसरे चरण में होने वाले मतदान से पहले आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं ने भी अपनी ताकत प्रचार में झोंक दी है और वह अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए हर संभव प्रयास करते नजर आ रहे हैं ऐसे में कानपुर देहात पहुंचे आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी और सांसद संजय सिंह जिन्होंने कानपुर देहात की 4 विधानसभाओं के लिए अपने प्रत्याशियों के लिए दूर-दूर कैंपेनिंग की साथ ही प्रत्याशियों की जीत के लिए कानपुर देहात से युद्ध स्तर पर प्रचार भी किया।
आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने मीडिया से मुखातिब होकर कहा कि पहले चरण में भी बीजेपी साफ हुई है दूसरे चरण में भी साफ होगी और सातवें चरण में भी उसका सफाया हो जाएगा वही संजय सिंह ने बताया कि डोर टू डोर कैंपेनिंग करने के दौरान लोगों में बीजेपी के लिए गुस्सा भी दिखा और आक्रोश भी, संजय सिंह ने कहा कि दूसरी पार्टियां और दल मुद्रा पर चुनाव लड़ रहे हैं और आम आदमी पार्टी सिर्फ मुद्दे पर चुनाव लड़ रही हैभारतीय जनता पार्टी के लिए संजय सिंह ने कहा कि यह बीजेपी नहीं बल्कि भारतीय झगड़ा पार्टी है यह दूसरों को लड़ा कर झगड़ा करा कर और डरा कर वोट लेती है,बीजेपी सरकार को गिरते हुए संजय सिंह ने कहा कि मैं एक सांसद हूं और मेरे ऊपर इस सरकार ने राष्ट्रद्रोह का मुकदमा लगाया है क्योंकि मैं इनकी मंदिर में चंदा चोरी की पोल खोल रहा थासंजय जी ने कहा कि जिन घोटालों बाजू पर इस सरकार को मुकदमा करना चाहिए था उस पर ना करके मेरे ऊपर मुकदमा कर दिया। मैं जब मीडिया ने संजय सिंह से पूछा कि एक दिन एक महिला हिजाबी प्रधानमंत्री बनेगी इस पर संजय सिंह ने कहा कि यह एक नकली विवाद है जिसे जनता के सामने रखा जा रहा है मीडिया से मुखातिब होकर यूपी प्रभारी संजय सिंह ने सरकार पर तमाम तंज कसे सरकार को आड़े हाथ लिया ।
बीजेपी के अलग-अलग राज्यों की सरकार के शीर्ष नेतृत्व को आड़े हाथ लेते हुए संजय सिंह ने सरकार की घोर निंदा करें हिजाब के मामले में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कैसी सरकार है बच्चियां जींस पहन कर जाती है तो हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर साहब को परेशानी हो जाती है तीरथ सिंह जी थे उनको भी दिक्कत हो जाती थी वह फटी जींस देखते थे बच्चियों की,संजय सिंह ने बीजेपी के लिए कहा कि बच्चियों की इज्जत करना सीखो अगर बच्चियों की इज्जत नहीं करोगे तो फिर चुल्लू भर पानी में नाक रगड़ कर मर जाओ।
