भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड कामयाबी के लिए अरदास की गई

कानपुर नगर। गुरद्वारा बाबा नामदेव जी में उत्तर प्रदेश के साथ 5 राज्यों में होने वाले दूसरे चरण के चुनाव में भाजपा के प्रचंड बहुमत के लिए दूसरा चरण में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पाठ की समाप्ति में भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड कामयाबी के लिए अरदास की गई। केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री आदरणीय मोदी जी मुख्यमंत्री योगी जी और गोवा तथा उत्तराखंड में हो रहे चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड बहुमत के लिए अकाल तख्त गुरु भगवान से प्रार्थना की गई कि भारत के हिंदुस्तान के सुंदर भविष्य के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाएं और मतदाताओं से अपील की गई कि अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान प्रतिशत को अधिक से अधिक बढ़ाएं।
साथ ही श्री गुरु हरराय जी, जो कि सिक्ख समुदाय के सातवें गुरु हैं, उनका जन्मदिन प्रकाशोत्सव भी बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया एवं गुरमत समागम संपन्न हुआ। इस अवसर हरदीप सिंह हजूरी रागी द्वारा कीर्तन किया गया व उनके जीवन पर जीवन परिचय के इतिहास को संगत में सुनाया गया। विशेष रूप से परमजीत सिंह चंडोक, रजिंदर सिंह काके सरदार,सरदार नीतू सिंह, हरदयाल सिंह, गुरजीत सहगल, श्री चंद्र इसरानी प्रमुख रूप से सेवा में लगे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *