कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर देहात में आयोजित जनसभा में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। बोले मैं सोच रहा था कि इतने दिनों से आप सब चुनाव अभियान में लगे हैं. लेकिन मैं देख रहा हूं कि आपकी ऊर्जा भी बढ़ रही है, उत्साह भी बढ़ रहा है। पीएन नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इनका बस चलता तो यूपी के हर शहर में एक मोहल्ला माफियागंज होता। मैं सभी मतदाताओं, विशेषकर पहली बार मतदान करने वाले वोटर से आग्रह करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट करें।
कानपुर देहात ने अपने सपूत को देश के सर्वाेच्च पद पर भेजा है। मैं जब भी हमारे आदरणीय राष्ट्रपति जी से मिलने जाता हूं, वो मुझसे आप लोगों के बारे में इतनी बातें बताते हैं, उनके दिल में आपके लिए जो प्यार है वो उनकी बातों में आसानी से समझ में आता है ममता बनर्जी की पार्टी उनके एक नेता जो गोवा में चुनाव पहली बार लड़ रहे हैं उनसे पूछा गया कि गोवा में आपकी पार्टी का कोई वजूद तो है नहीं, आप यहां चुनाव लड़ने क्यों आए हो वो कहते है कि हमने तो इस पार्टी से इसलिए गठंधन किया है, क्योंकि हम गोवा में हिंदू वोटों को बांटना चाहते हैं। यूपी में दूसरे चरण का जो ट्रेंड आया है, और पहले चरण की जो वोटिंग हुई है, उसने चार बातें बहुत साफ कर दी हैं। पहला- भाजपा की सरकार, योगी जी की सरकार फिर आ रही है, पूरे जोर-शोर से आ रही है।
10 मार्च को सरकार बनने के बाद, इन संकल्पों पर तेजी से कार्य किया जाएगा।
माफियावादियों ने कानपुर के उद्योगों को तालाबंदी की तरफ धकेला।
डबल इंजन सरकार कानपुर में मेगा लेदर पार्क बना रही है।
जो पहले सरकारों में थे इन्होंने विदेशी आयात को प्राथमिकता देकर जालौन के कागज उद्योग को भी बर्बाद कर दिया था।
लेकिन योगी जी की सरकार ने कागज उद्योग के साथ-साथ जालौन के मटर को भी वैश्विक पहचान दिलाने के लिए कदम उठाए।
गन्ना किसानों के हितों को ध्यान मे रखते हुए हमारी सरकार बायोफ्यूल के इस्तेमाल को भी लगातार बढ़ा रही है।
जब खेत में ही सोलर पावर से बिजली पैदा होगी, तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इससे किसान का कितना लाभ होगा।
हर बार ये लोग चुनाव में नया साथी लेकर आते हैं।नए साथी के कंधे के भरोसे चलने की कोशिश करते हैं। ये जो हर चुनाव में जिस साथी लाते हैं, उसको धक्का मारकर निकाल देते हैं। जो साथी बदलते हैं, वो उत्तर प्रदेश का साथ देंगे क्या? पहले की सरकारों ने यूपी के सामर्थ्य के साथ इंसाफ नहीं किया। उन लोगों ने यूपी को लूटा, दिन रात लूटा और यहां के लोगों को अपराधियों-दंगाइयों-माफियाओं के हवाले कर दिया इन लोगों का बस चलता तो कानपुर और कानपुर की तरह ही यूपी के हर शहर में एक मोहल्ला, माफियागंज के नाम से बसा देते। याद करिए, पहले किस तरह गरीब के, मध्यम वर्ग के, व्यापारी-कारोबारी के घरों पर, जमीनों पर अवैध कब्जा हो जाता था आज यूपी के करोड़ों नागरिकों को मुफ्त राशन का डबल लाभ मिल रहा है। यही कारण है कि 100 साल के बाद इतने बड़े संकट में, दुनिया की इतनी बड़ी महामारी में भी गरीब का चूल्हा जलता रहा है।
योगी जी सरकार की सख्ती से मनचलों, गुंडों, दबंगों, दंगाइयों में जो डर पैदा हुआ है, वो हमारी बहन-बेटियों के हौसलों को बुलंद करने में बहुत उपयोगी है। इसलिए यूपी की हर बहन-बेटी कह रही है कि यूपी के लिए योगी बहुत उपयोगी हैं। घोर परिवारवादियों ने किसानों और खासकर छोटे किसानों को हमेशा धोखा दिया है। छोटे किसानों की चिंता पूरे देश में सिर्फ और सिर्फ भाजपा कर रही है।एक तरफ बुंदेलखंड और एक तरफ इटावा, कन्नौज। सेंट्रल यूपी और बुंदेलखंड के गांवों में आवारा मवेशी बड़ी समस्या हैं। बात ऊपर तक पहुंच गई है। सीधा आश्वासन दिया है किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि शुरू की, उसके बैंक खाते में सीधे पैसा भेजना शुरू किया गया है। कानपुर देहात में थे एक तरफ बुंदेलखंड और एक तरफ इटावा, कन्नौज। सेंट्रल यूपी और बुंदेलखंड के गांवों में आवारा मवेशी बड़ी समस्या हैं। बात ऊपर तक पहुंच गई है।
2022-02-14
