कमल का बटन दबाकर भारी मतों से सुरेश अवस्थी को विजई बनाएं

आज 14 फरवरी 22 को भारतीय जनता पार्टी आर्य नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत
सुरेश अवस्थी के समर्थन में पूर्व केंद्रीय मंत्री बहन उमा भारती जी ने विशाल जनसभा नया गंज चौराहे पर की उमा भारती जी ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की आप लोग कमल का बटन दबाकर भारी मतों से सुरेश अवस्थी को विजई बनाएं और उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएं उन्होंने कहा कि सुरेश अवस्थी पिछली बार कुछ ही मतों से विजयी नहीं हो पाए थे लेकिन इस बार आप इनको विजय श्री की माला पहनाकर विधानसभा भेजें मुझे विश्वास है की गंगा मैया के आशीर्वाद से और आप लोगों के स्नेह और प्यार से निश्चित ही सुरेश अवस्थी विजय होंगे
इसी क्रम में समाजवादी के वरिष्ठ शिवम साहू ने लगभग डेढ़ सौ कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के सदस्यता सुरेश अवस्थी के समर्थन में ग्रहण की इस अवसर पर भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री अन्नपूर्णा देवी जी भी उपस्थित थीं
इसके उपरांत आर्य विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मलिन बस्तियों में व्यापक जनसंपर्क किया इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रकाश शर्मा विनोद गुप्ता रमापति झुनझुनवाला विकास जयसवाल सुनील साहू सुनील गुप्ता विजय ओमर शिवम दिक्षित मुकुंद मिश्रा आदि लोग उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *