अमित शाह अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू कर अधिवक्ताओ की सुरक्षा सुनिश्चित करें

कानपुर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष स्व० विश्वनाथ कपूर की पत्नी मधु कपूर फकी हत्या से अधिवक्ताओं में आक्रोश
अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति की आवश्यक बैठक बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विश्वनाथ कपूर जी की पत्नी की जघन्य हत्या के विरोध में हुई
बैठक में उपभोक्ता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने हत्या के प्रति रोष व्यक्त करते हुए कहा कि अधिवक्ता और अधिवक्ता परिवारों की सुरक्षा के प्रति शासन-प्रशासन लचर रवैया अपना रहा है जो कि अत्यन्त दुखद है ।
संघर्ष समिति संयोजक पं रवीन्द्र शर्मा ने कहा कि देश के गृहमंत्री आज शहर में है और अत्यधिक सुरक्षा वाले इलाके में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विश्वनाथ कपूर की पत्नी की हत्या कर दी गई और प्रशासन सोता रहा। हत्या की हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और शासन प्रशासन से मांग करते हैं तत्काल अधिवक्ता अधिवक्ता परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित हो और शहर में आए हुए गृहमंत्री अमित शाह से मांग करते हैं कि तत्काल अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू कर अधिवक्ता व अधिवक्ता परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। हत्या के विरोध में कानपुर के अधिवक्ता गण कल न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे
अंत में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया
प्रमुख रूप से बीएल गुप्ता अध्यक्ष इनकम टैक्स बार एसोसिएशन राजीव यादव रियाजुद्दीन जुनैदी उपाध्यक्ष सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन सर्वेश त्रिपाठी के के यादव अखिलेश कुमार अश्वनी आनंद शाहिद जमाल विजय कुमार पंकज गौतम संजीव कपूर आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *