जनसम्पर्क लोमड़ीवाला हाता से शुरू किया

213 सीसामऊ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री सलिल विश्नोई ने अपना आज का जनसम्पर्क लोमड़ीवाला हाता से शुरू किया। इसके बाद श्री विश्नोई का चूनी-भूसी एसोसिएशन ने स्वागत किया। तदोपरांत केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने सीसामऊ से भाजपा प्रत्याशी श्री सलिल विश्नोई के समर्थन में बजरिया थाना के पास रामबाग चौराहा से लेनिन पार्क होते हुये संगीत टाकीज तक रोड शो किया। श्री सलिल विश्नोई ने सीसामऊ में प्रबुद्ध सम्मेलन, तकिया पार्क के सामने यज्ञसैनी वैश्य समाज, बसंतलाल हाता, संतोषी माता मंदिर, लक्ष्मीपुरवा, चन्द्र नगर कुरियाना वाली गली में कोरी समाज व ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में कायस्थ सभा की बैठक तथा पी. रोड पर अधिवक्ता सम्मेलन में भी भाग लिया।
श्री सलिल विश्नोई के समर्थन में श्री अमित शाह के रोड शो के दौरान पूरे रास्ते लोगों ने पुष्प वर्षा कर श्री शाह और भाजपा नेताओं का स्वागत किया। रोड शो से पहले श्री अमित शाह ने पत्रकारों से बात करते हुये कहा कि इस बार भाजपा सीसामऊ विधानसभा सीट सहित 300 से अधिक सीटों पर विजयी होगी और प्रचंड बहुमत से योगी आदित्यनाथ पुनः मुख्यमंत्री बनेंगे। पहले दो चरणों के मतदान में सपा और बसपा का सूपड़ा साफ हो चुका है। कांग्रेस भी कहीं नहीं दिखाई दे रही है। उन्होने कहा कि अखिलेश यादव कोरोना वैक्सीन को मोदी और भाजपा की वैक्सीन बता रहे थे, लेकिन बाद में उन्होने स्वयं यह वैक्सीन लगवाई। इससे स्पष्ट है की वो सिर्फ लोगों को गुमराह करना चाहते हैं, लेकिन इस बार भी उत्तर प्रदेश का मतदाता भ्रमित नहीं होगा।
रोड शो के उपरांत श्री सलिल विश्नोई के पी रोड स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय में केंद्रीय एमएसएमई राज्य मंत्री श्री भानु प्रताप सिंह वर्मा की उपस्थिति में विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेताओं ने श्री विश्नोई में आस्था व्यक्त करते हुये भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उपरोक्त कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से सांसद सत्यदेव पचौरी, महापौर प्रमिला पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रभारी विजय बहादुर पाठक, पूर्व विधायक राकेश सोनकर, प्रमोद विश्वकर्मा, मुकुंद मिश्रा, रंजीत भदौरिया, श्री कृष्ण दीक्षित (बड़े जी), राजेंद्र दुबे, सत्येंद्र मिश्रा, विवेक सिंह गुड्डू, नवाब सिंह, गोलू बाजपेयी, दिवयांश मिश्रा, हर्षित तिवारी, देवांग शर्मा, सरोज सिंह, गुंजन शर्मा, स्नेहलता दीक्षित, सुनीता सक्सेना, मिथिलेश अवस्थी, दुर्गेश पाठक, रामकृष्ण सिंह राठौर, बृजेश गुप्ता, राजकुमार त्रिपाठी, नवल गुप्ता, गोविंद गुप्ता, सुभेन्दु दुबे, प्रदीप पाठक, अनुराग शुक्ला, राजेंद्र गुप्ता, सरल माहेश्वरी, विशाल वर्मा, अभिमन्यु सक्सेना, अमन प्रधान, डॉ. ए.एम. चौधरी, विनोद भारद्वाज, सौरभ शुक्ला व मनीष विश्नोई आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *