इमरान छन्गा पठान को यूथ कांग्रेस कमेटी का पुनः जिला महासचिव नियुक्त किया गया
कानपुर। यूथ कांग्रेस कमेटी का तौहीद सिद्दीकी (प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस) के आदेश से जिला अध्यक्ष पुनीत राज शर्मा ने इमरान छन्गा पठान को पुनः जिला महासचिव नियुक्त किया गया। इमरान छन्गा पठान एक सामाजिक व्यक्तित्व के है तथा समाज की हर सम्भव मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। इमरान छन्गा पठान ने कहा कि यूथ कांग्रेस में संगठन को मजबूत कर यंगिस्तान को अधिक से अधिक संख्या में यूथ कांग्रेस संगठन से जोड़कर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं यूथ के प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पाण्डेय जी के हाथों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे तथा सम्पूर्ण जिले के हर क्षेत्र में जनता की समस्या का समाधान करने में हर सम्भव प्रयास करेंगे।
