फतेहपुर में सड़क हादसा

फतेहपुर में सड़क हादसा, ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौके पर दर्दनाक मौत
Tue, 15 Feb 2022
फतेहपुर में मलवां थाने के नेवला पुर मजरे जखनी गांव के समीप मंगलवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार एएस इंटर कालेज के प्रधानाचार्य व उनके पड़ोसी को टक्कर मारते हुए निकल गया जिससे प्रधानाचार्य की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि पड़ोसी को जिला अस्पताल भेजकर पुलिस ट्रक का सुराग लगा रही है।

मलवां थाने के लहंगी के मूल 59 वर्षीय प्रधानाचार्य शिवपाल सिंह विगत कई वर्षों से शहर के कटरा अब्दुल गनी स्थित निजी मकान में रहते थे। मंगलवार को वह पड़ोसी दीपक साहू को लेकर मलवां थाने के कांधी गांव एक रिश्तेदार के यहां बाइक से गए थे। रिश्तेदार से मिलकर वह वापस आ रहे थे कि नेवलापुर गांव के समीप वाहन टक्कर मारकर निकल गया जिससे बाइक सवार दोनो सड़क पर गिर पड़े। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर या फिर ट्रक से हादसा होने की सूचना पुलिस को दी। सहिली चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में प्रधानाचार्य को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया जबकि युवक दीपक साहू को भर्ती लिया। बताया कि ट्रक से हादसा हुआ है, खोजबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *