बड़े बुजुर्गों से पुनः जीत का आशीर्वाद लिया

कानपुर : समाजवादी पार्टी आर्य नगर के प्रत्याशी अमिताभ बाजपेई ने कंपनी बाग नाना राव पार्क में सुबह मॉर्निंग वॉकरो के साथ जन संपर्क किया । बड़े बुजुर्गों से पुनः जीत का आशीर्वाद लिया। धनकुट्टी में व्यापारी नेता अशोक केसरवानी हनुमान मिश्रा, सुशील तिवारी, के साथ एवं कछियाना मोहाल सागर मार्केट सहित अन्य बाजारों एवं क्षेत्रों में क्षेत्रीय जनता व व्यापारियों के साथ मिलकर घर-घर जाकर व्यापक जनसंपर्क के माध्यम से सपा शासनकाल की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों से जनता को अवगत करा कर अपना पूरा वोट व सपोर्ट करने की जनता से अपील की।
विधायक पत्नी वंदना बाजपेई ने भी अपनी महिला टीम के साथ विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जन संपर्क करके महिलाओं से सपा के पक्ष में मतदान करने को कहा।दाना खोरी, चटाई मोहाल मे व्यापारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कमरा बैठकर करके चुनाव जीतने की रणनीति तय की।लारी पार्क, पटकापुर, दलेल पुरवा, दादा मियां चौराहा, पेंच बाग में आयोजित नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से प्रत्याशी अमिताभ बाजपेई ने जनता को बताया कि महंगाई, भ्रष्टाचार, चौपट कानून व्यवस्था, शहर की सबसे बड़ी समस्या जाम से छुटकारा पाने के लिए आप लोग सपा को वोट देकर उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनवाकर अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाएं ।क्योंकि वर्तमान सरकार ने 2017 में जनता से किए एक भी वादे पूरे नहीं किए , जनता सपा की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है पिछली सरकार में छात्र नौजवानों को लैपटॉप बांट कर सपा ने नौजवानों को रोजगार के अवसर प्रदान करके राहत पहुंचाने का कार्य किया था, वर्तमान कि प्रदेश सरकार ने 5 साल में जनता के कल्याण के लिए एक भी जनकल्याणकारी योजना लागू ना करके जनता के विश्वास के साथ धोखा किया है।साथ में छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष निशांत जादौन, भैयालाल, अशोक केसरवानी, हनुमान मिश्रा पार्षद अनुज गुप्ता, अभिषेक गुप्ता मोनू, बबलू मेहरोत्रा, पार्षद सुशील तिवारी, अमित गुप्ता कन्हैया शुक्ला, राहुल सोनकर, वरुण यादव, शक्ति बाथम, रविशंकर मिश्रा, अम्बर त्रिवेदी, निशांत गुप्ता, राजेश गुप्ता, पप्पन शर्मा, कन्हैया सिंह, विकास गुप्ता,सारिया मो. मोहम्मद अली, सुरभित जायसवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *